देश की खबरें | हरियाणा : युवक की हत्या के आरोप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, 29 सितंबर जींद जिले स्थित उचाना खुर्द के सेढ़ा माजरा रोड पर राज मिस्त्री मनोज जांगड़ा की हुई हत्या मामले में पुलिस गांव के ही सुरेश और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया।

जांगड़ की शनिवार रात को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने गांव सेढ़ा माजरा लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने किया आरएलएसपी के साथ गठबंधन, मायावती ने कहा-सीएम का चेहरा होंगे उपेंद्र कुशवाहा.

मृतक की मां बीरमति ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहू और सुरेश के बीच अवैध संबंध थे, जिसको लेकर उनके बेटे के साथ बहस भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मनोज जब घायल था तो उसने बताया था कि गांव के सुरेश ने उसे गोली मारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को सेढ़ा माजरा के ग्रामीणों ने शव को राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था और पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खोला था।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case Verdict: बाबरी विध्वंस मामले में कल CBI कोर्ट का आएगा फैसला, केंद्र सरकार की तरफ से कई राज्यों को अलर्ट जारी.

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को सुरेश को घसो गांव के मोड पर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया जो भगाने की फिराक में था। मृतक की पत्नी पूजा को सेढ़ा माजरा गांव से सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)