चंडीगढ़, 24 मई हरियाणा एवं पंजाब में रविवार को लू (गर्म हवाएं) चलने जैसी स्थिति रही। हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों में हरियाणा के नारनौल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हरियाणा के हिसार में दिन में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विभाग ने बताया कि अंबाला में 42.6, करनाल में 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विभाग ने बताया कि अमृतसर और लुधियाना में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.2 और 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक (41.7) दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY