हरियाणा, पंजाब में सबसे गर्म रहा नारनौल, पारा 45.8 डिग्री पहुंचा
जियो

चंडीगढ़, 24 मई हरियाणा एवं पंजाब में सोमवार को मौसम काफी गर्म रहा। दोनों राज्यों में हरियाणा का नारनौल सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

हरियाणा के हिसार में दिन में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं भिवानी में पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विभाग ने बताया कि करनाल में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विभाग ने बताया कि अमृतसर और लुधियाना में अधिकतम तापमान क्रमश: 42.8 और 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक (42) दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हरियाणा और पंजाब में गर्म लू जारी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)