देश की खबरें | हरियाणा : निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भिवानी, 30 नवंबर किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सांगवान खाप के प्रधान है। उन्होंने चरखी दादरी में हुई सांगवान खाप की पंचायत में यह ऐलान किया।

सांगवान खाप मंगलवार से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होगी। सोमबीर सांगवान दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

यह भी पढ़े | RT-PCR Test in Delhi: कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, राजधानी दिल्ली में अब 800 रुपये में होगा कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट.

दादरी में मंगलवार को सांगवान खाप की हुई पंचायत हुई में फैसला किया गया कि खाप के लोग एक दिसंबर से किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए कूच करेंगे और उनका नेतृत्व खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान करेंगे।

इसके बाद सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़े | वाराणसी: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोमवीर ने कहा कि उनके लिए किसी भी पद से बड़ा समाज और लोगों का हित है।

गौरतलब है कि सोमवीर सांगवान ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट को हराया था और मनोहर लाल खट्टर सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)