देश की खबरें | हरियाणा : किसानों के आंदोलन के समर्थन में निर्दलीय विधायक ने पशुधन विकास बोर्ड का अध्यक्ष पद छोड़़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़/भिवानी, 30 नवंबर किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने सोमवार को हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वह सांगवान खाप के प्रधान भी हैं। उन्होंने चरखी दादरी में हुई सांगवान खाप की पंचायत में यह ऐलान किया।

सांगवान खाप मंगलवार से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होगी। वह दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लिखे पत्र में सांगवान ने कहा, '' किसानों के समर्थन में मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरे देश की तरह, मेरे विधानसभा क्षेत्र दादरी के किसान भी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे हालात में, उनका पूरा समर्थन करना मेरी प्राथमिकता और नैतिक कर्तव्य भी है।''

दादरी में सांगवान खाप की हुई पंचायत में फैसला किया गया कि खाप के लोग एक दिसंबर से किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए कूच करेंगे और उनका नेतृत्व खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान करेंगे।

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: वाराणसी के गंगा घाट पर पीएम मोदी के दीया जलाते ही जगमगाने लगी काशी.

इसके बाद उन्होंने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की और कहा कि उनके लिए किसी भी पद से बड़ा समाज और लोगों का हित है।

गौरतलब है कि सोमवीर सांगवान ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट को हराया था और मनोहर लाल खट्टर सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

शफीक अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)