देश की खबरें | टिड्डी दल पर कीटनाशक छिड़काव के वास्ते हरियाणा सरकार ड्रोन का इस्तेमाल करेगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 30 जुलाई हरियाणा सरकार टिड्डियों के हमले से निपटने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर कीटनाशक के छिड़काव के वास्ते ड्रोन किराए पर लिए गए हैं। राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने किसानों को कहा कि उन्हें टिड्डी दल के हमले को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि, उन्हें सतर्क रहने के लिए आगाह किया।

यह भी पढ़े | सरकार से नाराज विधायकों को सीएम अशोक गहलोत का संदेश, विधानसभा सत्र में वे भी हो शामिल, क्योंकि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर मिली हैं जीत.

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की सीमा से सटे सिरसा समेत हरियाणा के कुछ जिलों में टिड्डियों के छोटे दल देखे गए हैं।

दलाल ने भिवानी में संवाददाताओं से कहा कि हमारे पास कीटनाशक का पर्याप्त भंडार है और टिड्डी के खतरे से निपटने के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में घटे डीजल के दाम, बोले सीएम केजरीवाल, लोगों को मदद मिलेगी और इकोनॉमी भी बूस्ट होगी.

उन्होंने कहा, '' हमने ड्रोन किराए पर लिए हैं और हम जरूरत महसूस होने पर इनका उपयोग करेंगे। साथ ही, अगर जरूरत पड़ती है तो हम हेलीकॉप्टर के जरिए भी कीटनाशक का छिड़काव करेंगे।''

इस बीच, हरियाणा कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार शाम तक हिसार और महेंद्रगढ़ जिले में दो ड्रोन तैनात करने का निर्णय लिया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन ड्रोन को अन्य प्रभावित इलाकों में भी तैनात किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ड्रोन की तैनाती को मंजूरी दी है।

कौशल ने कहा कि प्रभावित इलाकों में हवाई छिड़काव अभियान के लिए 10 लीटर वजन के साथ हर दिन कम से कम चार घंटे उड़ान क्षमता वाले पांच और ड्रोन को शामिल करने के लिए एक निविदा भी जारी की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)