देश की खबरें | ‘लव जिहाद’ पर कानून लाने पर विचार कर रही है हरियाणा सरकार: विज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, छह नवंबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार “लव जिहाद” पर कानून लाने पर विचार कर रही है और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से जानकारी मांगी गई है जिसने इस मुद्दे पर एक विधेयक पारित किया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने बलपूर्वक या प्रलोभन देकर और शादी करके धर्मांतरण के खिलाफ पिछले साल एक विधेयक पारित किया था।

यह भी पढ़े | CM केजरीवाल ने दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाली रोहतक रोड के पुनर्विकास कार्य का किया शुभारंभ, कहा- 6 माह से कम समय में पूरा कर देंगे काम.

बल्लभगढ़ के निकिता तोमर हत्या मामले में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में विज ने कहा, “हम हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।”

गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में जल्द ही चालान दायर किया जाएगा और इसे फास्ट ट्रैक अदालत के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को दी जमानत, पीड़िता को 18 साल होने पर करेगा शादी.

विज ने सदन को बताया कि पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी तौसीफ का संबंध किसी ‘‘राजनीतिक परिवार’’ से है और उसे वारदात के 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया था।

निकिता के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का उस पर दबाव बना रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)