विदेश की खबरें | हार्लेम : एक सभा में गोलीबारी के दौरान एक की मृत, आठ लोग घायल : पुलिस

पुलिस ने प्रारंभिक सूचना का हवाला देते हुए कहा कि एफडीआर ड्राइव के साथ एक फुटपाथ पर गोलीबारी की खबरों पर अधिकारियों ने सुबह करीब 12:40 बजे कार्रवाई की और घटनास्थल पर पांच लोगों को गोली से घायल पाया। उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि गोली लगने से चार अन्य लोग भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कहा कि एक 21 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में छह अन्य पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस आयुक्त कीचंत सीवेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ''फादर्स डे सप्ताहांत पर लोग अपने परिवार के साथ आनंद लेते हैं।''

उन्होंने कहा सोमवार को मामले की जांच जारी रही। पुलिस के पास तत्काल इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि भीड़ क्यों लगी और गोली चलने की वजह क्या रही होगी।

संभावित संदिग्धों के बारे में तुरंत किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि घटनास्थल से एक बंदूक बरामद की गयी है। पुलिस जनता से इस बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

सिवेल ने कहा ''इसके लिए वहीं लोग जिम्मेदार हैं जिनसे हमारे अधिकारी हमारे शहर को सुरक्षित बनाने के लिए हर दिन जूझ रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)