हरिद्वार, छह जुलाई श्रावण मास शुरू होते ही गंगाजल लेने आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का हरिद्वार आना शुरू हो जाता है, लेकिन कोविड-19 के चलते इस वर्ष की कांवड़ यात्रा स्थगित किए जाने के कारण जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों से लगती अपनी सीमाएं सील कर दी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हरिद्वार जिले में प्रवेश हेतु सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। हरिद्वार में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है, जो अपने राज्यों से जिलाधिकारियों की लिखित अनुमति लेकर आए हैं।
पुलिस ने सोमवार को सैकड़ों वाहनों को सीमा से ही वापस लौटा दिया क्योंकि उनके पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुमति पास नहीं था ।
यह भी पढ़े | Earthquake in Tajikistan: ताजिकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई.
हर की पौडी पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कोरोनावायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मोटरसाइकिल से आने वाले यात्रियों से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा स्थगित किए जाने के मद्देनजर समीपवर्ती राज्यों के जिलाधिकारियों से शिवभक्तों को हरिद्वार न आने देने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं बिजनौर जिलों के प्रशासन से लगातार संपर्क बना हुआ है ।
उन्होंने साफ किया कि हर की पौडी पर केवल अस्थि विसर्जन की ही अनुमति दी जाएगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY