दरअसल विन लॉस वेगास स्थित एक सलून की कर्मियों ने मुकदमे में अपना नाम उजागर नहीं किया। उनके वकीलों के जुडी डोए संख्या 1 से लेकर जुडी डोए संख्या 9 के रूप में शिकायतकर्ताओं के नाम दर्ज कराए।
जज ने जिस आधार पर बुधवार को मामला खारिज किया, उसका एक कारण महिलाओं का नाम उजागर नहीं करना भी था।
जज ने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने इस बात का कोई वैध आधार नहीं बताया कि उन्होंने मामले में अपना नाम उजागर क्यों नहीं किया।
महिलाओं ने विन लास वेगास और विन रिसॉर्ट्स लिमिटेड के खिलाफ आरोप लगाया था कि कंपनियां महिला कर्मियों के खिलाफ विन के दुराचार के बारे में जानती थी, लेकिन उन्होंने जांच नहीं की और शिकायतों को दबाने की कोशिश की।
विन (78) ने फरवरी 2018 में विन रिसॉर्ट्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। विन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया था। विन के खिलाफ आरोपों की खबर सबसे पहले जनवरी 2018 में ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ ने छापी थी।
महिलाओं ने कहा कि उन्होंने अपने नाम इसलिए उजागर नहीं किए क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि विन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है और उन्हें कार्यस्थल में बहिष्कृत किया जा सकता है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY