हज यात्रा पर जाने वालों को शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए: मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि भारत से हज के लिए जाने वाले लोगों को समूचे विश्व के लिए शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए. नकवी ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से महाराष्ट्र के हज 2022 यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया.
मुंबई, 18 जून : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने शनिवार को कहा कि भारत से हज के लिए जाने वाले लोगों को समूचे विश्व के लिए शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए. नकवी ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से महाराष्ट्र के हज 2022 यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया. मुंबई से प्रथम जत्थे के तहत 207 पुरूष और 203 महिलाओं सहित 410 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं. करीब 8,000 श्रद्धालु 19 उड़ानों से मुंबई से यात्रा करेंगे. मंत्री ने कहा कि हज 2022 के लिए उड़ाऐं चार जून से शुरू हुईं. श्रद्धालु 10 प्रस्थान बिंदुओं--अहमदाबाद, बेंगलुरु,कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर-- से यात्रा करेंगे.
नकवी ने कहा कि भारत के हज यात्रियों को समूचे विश्व की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए. उन्हें प्रार्थना करनी चाहिए कि मानवता सभी तरह के संकट से सुरक्षित रहे. इस साल हज पर करीब 79,237 मुस्लिम जाएंगे, जिनमें करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं. मंत्री ने कहा कि गुजरात से श्रद्धालु अहमदाबाद प्रस्थान बिंदु से और कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के हज यात्री बेंगलुरु से जाएंगे. उन्होंने कहा कि कोचीन प्रस्थान बिंदु केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार के लोगों के लिए है. वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों के लोग दिल्ली से प्रस्थान करेंगे. यह भी पढ़ें : कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 61.88 प्रतिशत के साथ लड़कियां आगे
मंत्री ने कहा कि गुवाहाटी प्रस्थान बिंदु असम, मेघालय, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड के लिए है, जबकि हैदराबाद प्रस्थान बिंदु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों के लिए है. उन्होंने कहा कि कोलकाता प्रस्थान बिंदु पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड और बिहार के लोगों के लिए जबकि लखनऊ प्रस्थान बिंदु उप्र के पश्चिमी हिस्से को छोड़ कर शेष हिस्से के लिए है. नकवी ने कहा कि मुंबई प्रस्थान बिंदु महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादरा नगर हवेली के लिए है जबकि श्रीनगर प्रस्थान बिंदु, जम्मू कश्मीर, लेह-लद्दाख-करगिल के लिए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

