गंगटोक, दो मार्च सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था, लेकिन कुछ घंटों के भीतर ही उसे ठीक कर लिया गया।
तमांग के आधिकारिक फेसबुक पेज से अज्ञात व्यक्तियों ने कुछ पोस्ट लिखे थे।
उन्होंने कहा, "हाल ही में, मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज से छेड़छाड़ की गई जिसमें किसी ने मुझे अधिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।"
तमांग ने कहा कि इस मुद्दे को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया और स्थिति अब नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा कि भ्रम और अशांति पैदा करने के लिए गोपनीयता का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं सभी से अपील करता हूं कि वे उन संदेशों पर गौर नहीं करें जो मेरे आधिकारिक पेज से भेजे गए थे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY