देश की खबरें | गुजरात उच्च न्यायालय ने हिरासत में मौत मामला सीआईडी को सौंपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, छह अगस्त गुजरात उच्च न्यायालय ने छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कथित तौर पर हिरासत में मौत मामले की जांच बृहस्पतिवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी-अपराध) को सौंप दी।

अभी इस मामले की जांच वडोदरा के सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की जा रही थी।

यह भी पढ़े | Himachal Minister Sukhram Chaudhary Corona Positive: हिमाचल के बिजली मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती.

न्यायमूर्ति सोनिया गोकनी और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की खंडपीठ ने मामला हस्तांतरित करने का आदेश दिया।

पीठ ने कहा कि कई "चौंकाने वाले विवरण" सामने आए हैं और कई महीनों के बाद भी लापता व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं था।

यह भी पढ़े | 12-Year-Old Girl Raped in Delhi: दिल्ली पुलिस ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार.

तेलंगाना के मूल निवासी बाबू शेख (62) को सात महीने पहले यातना देने एवं हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के आरोप में नौ जुलाई को वडोदरा पुलिस के छह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अदालत ने जांच सीआईडी सौंपते हुए कहा कि इसकी जांच पुलिस अधीक्षक रैंक के किसी अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए और इसकी निगरानी उप महानिरीक्षक रैंक के किसी अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)