Himachal Minister Sukhram Chaudhary Corona Positive: हिमाचल के बिजली मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) के बिजली मंत्री सुखराम चौधरी (Power Minister Sukhram Chaudhary) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सिरमौर जिले के पावंटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी हाल ही में कैबिनेट (Cabinet) में शामिल हुए थे. सुखराम चौधरी ने 30 जुलाई को शिमला में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी. सुखराम चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल शिमला में शिफ्ट किया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. बताया जा रहा है कि उनकी तबियत ठीक है. वहीं सरकार आवास को सील कर दिया गया है जबकि परिवार के सदस्यों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है. सुखराम चौधरी ने खुद इस बात की जानकारी फेसबुक पर दी.

उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, कोरोना वायरस के शुरुवाती लक्षण और उसके बाद मेरे निजी सहयक का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, मैनें भी अपना जांच कराया था. जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं की आप सभी भी अपना जांच करा लें जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे. वहीं मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने ट्वीट कर कहा, प्रदेश मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सुखराम चौधरी जी के कोरोना पॉज़िटिव होने की ख़बर चिंताजनक है. मैं ईश्वर से सुखराम जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
ANI का ट्वीट:-
Sukhram Chaudhary, Himachal Pradesh Power Minister tests positive for #COVID19.
He took oath as state minister in Shimla on July 30. (pic from oath ceremony, Sukhram on right) pic.twitter.com/oKj9nBmZOz
— ANI (@ANI) August 6, 2020
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा:-
प्रदेश मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सुखराम चौधरी जी के कोरोना पॉज़िटिव होने की ख़बर चिंताजनक है।
मैं ईश्वर से सुखराम जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 6, 2020
गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 20 लोगों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,937 हो गई. ताजा मामलों में से सिरमौर से छह, कांगड़ा, हमीरपुर और कुल्लू से चार-चार और चम्बा और शिमला से एक-एक मामला सामने आया है. सिरमौर जिले के पावंटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).