देश की खबरें | गुजरात बैंक लूट का अभियुक्त गिरफ्तार, 38 वर्षों से था फरार

पालनपुर, 11 जुलाई गुजरात के बनासकांठा जिले में 38 साल पुरानी बैंक डकैती और हत्या के मामले में वांछित एक डकैत को शनिवार को पड़ोसी राज्य राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक तरुणकुमार दुग्गल ने कहा कि पालनपुर की स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने भारत-पाक सीमा के निकट राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गाँव से दीपसिंह राजपूत (68) को पकड़ा।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: कर्नाटक में PhD और MSc Final Year की परीक्षा हुई पोस्टपोन, जानिए अब किस महीने में होगा एग्जाम.

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजपूत सात डकैतों के एक गिरोह का सरगना था। इस गिरोह ने 30 दिसंबर, 1982 को बनासकांठा के अमीरगढ़ शहर में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा को कथित तौर पर लूट लिया था।

डकैतों ने शाखा प्रबंधक पर हमला किया था और अमीरगढ़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल शिवदत्त शर्मा की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े | बारामुला के नौगाम सेक्टर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि गिरोह के दो सदस्यों को 1983 और 1984 में गिरफ्तार किया गया था, जबकि चार अन्य की मौत हो गई थी और राजपूत फरार चल रहा था।

उन्होंने कहा कि राजपूत के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और चोरी के नौ मामले दर्ज किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)