स्थानीय पुलिस प्रमुख रोली युइजा अवे ने बताया 58 पुरुषों का एक समूह रविवार तड़के असेह बेसार जिले के लेडोंग गांव में इंद्रपत्र तट पर पहुंचा।
उन्होंने कहा कि गांव वालों ने जातीय रोहिंग्या समूह को एक जर्जर लकड़ी की नाव पर देखा और उन्हें उससे उतारने में मदद की। फिर उनके आगमन की सूचना अधिकारियों को दी।
अवे ने कहा, “वे भूख और शरीर में पानी की कमी की वजह से काफी कमजोर नजर आ रहे थे। उनमें से कुछ लंबी और जटिल यात्रा के कारण बीमार पड़ गए हैं।”
उन्होंने कहा कि गांववालों और अन्य लोगों ने रोहिंग्या शरणार्थियों को भोजन और पानी प्रदान किया।
अवे ने कहा कि कम से कम तीन पुरुषों को चिकित्सा देखभाल के लिए एक क्लिनिक में ले जाया गया, और अन्य का भी उपचार किया जा रहा है।
एपी जोहेब प्रशांत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY