एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश की सभी गोशालाओं में ‘गोपाल वन’ स्थापित करेगी सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार पौध रोपण महाअभियान के तहत राज्य की सभी गोशालाओं में “गोपाल वन” स्थापित करेगी। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश की सभी गोशालाओं में ‘गोपाल वन’ स्थापित करेगी सरकार

लखनऊ, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार पौध रोपण महाअभियान के तहत राज्य की सभी गोशालाओं में “गोपाल वन” स्थापित करेगी। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नौ जुलाई को मुख्य आयोजन होगा। बयान के अनुसार इस दिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। बयान के अनुसार सरकार गोपाल वन की भी स्थापना करेगी, यह वन उत्तर प्रदेश के सभी गोशालाओं में स्थापित किया जाएगा। बयान के अनुसार गोशाला में छायादार व चारा प्रजाति के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बयान के अनुसार गोपाल वन की स्थापना में मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मुहिम से संत समाज व गोपालक भी जुड़ गए हैं।

बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में 6613 अस्थायी गोआश्रय स्थल, 387 वृहद गोसंरक्षण केंद्र, 305 कांजी हाउस तथा शहरी क्षेत्र में 303 कान्हा गोआश्रय स्थल सहित कुल 7608 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। बयान के अनुसार इन सभी स्थलों में गोपाल वन की स्थापना भी की जाएगी। बयान के अनुसार पूरे वर्षाकाल में यहां भी पौधरोपण किया जाएगा, साथ ही इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान रहेगा। बयान के अनुसार सरकार ने इसके अतिरिक्त निजी गोपालकों से भी पौधे लगाने का अनुरोध किया गया है।

बयान में यह दावा किया गया है कि योगी आदित्यनाथ की वन नीति न सिर्फ उत्तर प्रदेश को संवार रही है, बल्कि राजनीति करने वालों को आईना भी दिखा रही है। बयान में कहा गया है कि जिस प्रदेश में कभी पांच करोड़ पौधे नहीं मिलते थे, उस प्रदेश में सरकार ने 2025 महाभियान के तहत 52.43 करोड़ पौधे तैयार कराए हैं। बयान में कहा गया है, इसमें से 37 करोड़ पौधे उत्तर प्रदेश में लगाए जाएंगे। बयान में कहा गया है कि सरकार के कार्यों का ही परिणाम है कि 2017 के पश्चात अब तक 204.92 करोड़ पौधे लगाए गए हैं।

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि गोसेवा आयोग ने भी पौधरोपण महाभियान में सहभागिता को लेकर तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि आयोग की तरफ से दो दिन पहले ऑनलाइन बैठक भी हुई है जिसमें सभी गोशालाओं में सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद आदि के पौधे लगाने पर जोर दिया गया।

गुप्ता ने बताया कि छायादार पौध गोशाला में रहने वाले गोवंशों के लिए काफी कारगर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पौधरोपण महाभियान-2025 प्रारंभ करने के बाद आयोग भी पूरे वर्षा काल में पौधे लगाएगा और इनके संरक्षण पर जोर देगा।

पौध रोपण महाअभियान के अभियान निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नौ जुलाई को पौधरोपण महाभियान-2025 को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस बार अनेक महापुरुषों के नाम पर वनों के साथ ही गोपाल वन की भी स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में चारा व छायादार प्रजााति के पौधे लगाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).