एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | कोटा उप-वर्गीकरण पर न्यायालय के फैसले की समीक्षा करे सरकार: द्रमुक सांसद राजा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद ए. राजा ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अंदर उप-वर्गीकरण की राज्यों को अनुमति देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सरकार को इसकी समीक्षा करनी चाहिए और आरक्षण बचाने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए।

ताजा खबरें | कोटा उप-वर्गीकरण पर न्यायालय के फैसले की समीक्षा करे सरकार: द्रमुक सांसद राजा

नयी दिल्ली, छह अगस्त द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद ए. राजा ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अंदर उप-वर्गीकरण की राज्यों को अनुमति देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सरकार को इसकी समीक्षा करनी चाहिए और आरक्षण बचाने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया।

राजा ने कहा कि दलित समुदाय में यह चिंता है कि उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों से उनका आरक्षण प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार से आग्रह है कि फैसले की समीक्षा करिये तथा सुरक्षा उपाय करिये ताकि आरक्षण की रक्षा की जा सके।’’

उच्चतम न्यायालय ने बहुमत से दिए एक फैसले में बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्यों के पास अधिक वंचित जातियों के उत्थान के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए निर्धारित आरक्षण में उप-वर्गीकरण करने का अधिकार है।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय संविधान पीठ ने 6:1 के बहुमत से व्यवस्था दी कि राज्यों को अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) में उप-वर्गीकरण करने की अनुमति दी जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन समूहों के भीतर और अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).