नयी दिल्ली, 23 जुलाई पर्यावरण मंत्रालय ने लकड़ी, बांस और अन्य वनोत्पादों के लिए पारगमन परमिट जारी करने की खातिर बृहस्पतिवार को ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की।
राष्ट्रीय पारगमन पास प्रणाली (एनटीपीएस) की डिजिटल शुरुआत करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे ‘‘परमिट हासिल करने की प्रक्रिया तेज होगी और वन विभाग के कार्यालय में नहीं जाना होगा।’’
यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.
उन्होंने कहा कि पायलट परियोजना केवल मध्यप्रदेश और तेलंगाना में काम करेगी।
मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम -- वन उत्पादों की बेरोकटोक आवाजाही के लिए राष्ट्रीय पारगमन पास प्रणाली का पोर्टल आज शुरू किया गया।’’
प्रणाली की यहां के इंदिरा पर्यावरण भवन में शुरुआत करने के बाद जावड़ेकर ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय पास प्रणाली वन उत्पादों की बेरोकटोक आवाजाही को बढ़ाती है।’’
यह व्यवस्था दिवाली तक सभी राज्यों में काम करने लगेगी।
उन्होंने कहा कि एनटीपीएस से व्यवसाय करने में आसानी होगी और लकड़ी, बांस और अन्य वन उत्पादों के पारगमन के लिए वन कार्यालय गए बगैर परमिट हासिल करने में तेजी आएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY