नयी दिल्ली, दो नवम्बर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने ‘‘ठोस कार्रवाई करके दिखाया’’ है और भारतीय समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ी है। यहां जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।
यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्टूबर से दो नवम्बर तक) भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।
सिंह ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अधिकारियों (डीएआरपीजी) को ईमानदारी का संकल्प दिलाया और अधिकारियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने डीएआरपीजी के ‘आइडियाज बॉक्स ऑन गुड गवर्नेंस प्रैक्टिसेज इन ए पैंडेमिक’ की शुरुआत की और ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज इन ई-गवर्नेंस’ पर सोशल मीडिया ट्वीट जारी किया।
यह भी पढ़े | GST Compensation: जीएसटी मुआवजा: 16 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों को हस्तांतरित किए 6,000 करोड़ रूपए .
कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने 2014 में कहा था कि हताशा और भ्रम का माहौल है और आम आदमी समझता है कि भ्रष्टाचार के चक्र से मुक्ति नहीं मिलने वाली है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक उस समय की निराशा को आशा में तब्दील किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY