जरुरी जानकारी | सरकार की अप्रसंस्कृत चांदी, छड़, सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा

नयी दिल्ली, एक फरवरी सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से बुधवार को अप्रसंस्कृत चांदी, चांदी की छड़, चांदी के सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि अप्रसंस्कृत सोने और प्लैटिनम के छड़ से बनी वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘'मैं अप्रसंस्कृत चांदी के डोर, छड़ और अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने का भी प्रस्ताव करती हूं ताकि उन्हें सोने और प्लैटिनम के अनुरूप बनाया जा सके।'’

इस वित्त वर्ष की शुरुआत में अप्रसंस्कृत सोने और प्लैटिनम के छड़ पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया था।

कामा ज्वेलरी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक कोलिन शाह ने इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सोने की छड़ों से बनी वस्तुओं पर बुनियादी सीमा शुल्क और चांदी पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी से स्थानीय स्तर पर बने आभूषणों की अंतिम कीमत में वृद्धि होगी और यह स्थानीय रिफाइनिंग कंरने वालों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

शाह रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)