देश की खबरें | हैदराबाद में 11 हवाई यात्राओं के पास से 1.66 करोड़ रुपये का सोना जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 31 जुलाई यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से 11 यात्रियों के पास से तस्करी कर लाया गया 3.11 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जब्त किए गए सोने की कीमत 1.66 करोड़ रुपये है।

सीमा शुल्कअधि कारियों के मुताबिक, वंदे भारत मिशन के विमान से सऊदी अरब के दम्माम से लौटे यात्रियों ने अपने ट्राउजर की भीतरी जेब में “सोना छिपा कर” रखा था।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1195 नए मामले आए सामने, 27 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संदेह और यात्रियों के प्रोफाइलिंग के आधार पर, 11 यात्रियों के खिलाफ “सोने की कथित तस्करी” के मामले दर्ज किए गए और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क विभाग ने सीआईएसएफ के साथ समन्वय कर पांच यात्रियों का पता लगाया जो चंदन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास से बृहस्पतिवार को हवाईअड्डे से 78.5 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शिक्षा नीति पर उठाए सवाल.

ये पांच यात्री हैदराबाद से खर्तूम (सूडान में) की यात्रा करने वाले थे।

सीमा शुल्क विभाग आगे की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)