एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 475 रुपये के उछाल के साथ 51,946 रुपये के ताजा उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर नरम होने और अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की मजबूती आने के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 475 रुपये के उछाल के साथ 51,946 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुं गया।

जरुरी जानकारी | सोना 475 रुपये के उछाल के साथ 51,946 रुपये के ताजा उच्च स्तर पर

नयी दिल्ली, 24 जुलाई रुपये की विनिमय दर नरम होने और अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की मजबूती आने के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 475 रुपये के उछाल के साथ 51,946 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुं गया।

इससे पिछले दिन सोने का बंद भाव 51,471 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

हालांकि, चांदी 109 रुपये की गिरावट के साथ 62,262 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जो बृहस्पतिवार को 62,371 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये की विनिमय दर में कमी आने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 475 रुपये की तेजी के साथ एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गईं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.83 रुपये प्रति डॉलर रही। कारोबारी सूत्रों का कहना था कि घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख तथा अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये में कमजोरी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,897 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प सर्राफा में लिवाली बढ़ाने की उम्मीद बनी हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).