देश की खबरें | जी20 आईडब्लूजी की बैठक ऋषिकेश में शुरू

देहरादून, 26 जून जी20 अवसंरचना कार्यकारी समूह (आईडब्लूजी) की तीसरी बैठक सोमवार से ऋषिकेश में शुरू हुई जहां पहले दिन के सत्रों की चर्चा 'भविष्य के शहरों' को टिकाऊ बनाने पर केंद्रित रही।

तीन सत्रों में हुई चर्चा ने जी20 के निर्णय निर्माताओं को प्रौद्योगिकी, इन्फ्राटेक और डिजिटलीकरण की भूमिका की खोज के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से लेकर बुनियादी ढांचे के लचीलेपन, तेज शहरीकरण और समावेशन जैसी प्रमुख चुनौतियों को सीखने की अनुमति दी।

प्रतिनिधियों को इस दौरान दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी नए शहरों में से एक इंडोनेशिया में 'नुसंतरा' के विकास की शुरूआत का एक अनूठा परिप्रेक्ष्य सुनने का मौका भी मिला।

साइड इवेंट का प्रतिनिधित्व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट, सी40 सिटीज़ और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित पैनलिस्टों ने किया। ढाका के मेयर ने भी नगर पालिकाओं और शहरों को टिकाऊ और समावेशी बनाने में सहयोग देने के तरीकों पर अपने विचार साझा किए।

अठाइस जून तक चलने वाली इस तीन दिवसीय बैठक में जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

पहले दिन आयोजित सत्रों में प्रतिनिधियों ने 'भविष्य के शहरों का वित्तपोषण: समावेशी, लचीला और टिकाऊ" विषय पर दो कार्यधाराओं पर चर्चा की।

भारतीय प्रेसिडेंसी और एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआइआइबी) ने 'रहने योग्य शहर बनाने' पर उच्च स्तरीय सेमिनार' भी किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)