जरुरी जानकारी | फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने एप्पल पर 15 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसने पाया कि एप्पल के ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी (एटीटी) ढांचे का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को तीसरे पक्ष के एप्लिकेशन द्वारा डेटा संग्रह के लिए सहमति देने की अनिवार्यता है, जो अपने आप में आलोचना के लिए खुला नहीं है।

प्राधिकरण ने अपने फैसले में कहा, ‘‘ इसे जिस तरह से लागू किया गया वह न तो जरूरी था और न ही व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के एप्पल के घोषित उद्देश्य के अनुरूप था।’’

इस ढांचे के तहत आईफोन या आईपैड उपयोगकर्ताओं को एप्पल द्वारा संचालित प्रणालियों में तीसरे पक्ष के ऐप द्वारा डेटा संग्रह के लिए सहमति देने की आवश्यकता होती है, ताकि गोपनीयता की बेहतर सुरक्षा हो सके और एक ‘विंडो’ को आंशिक रूप से मानकीकृत प्रारूप में प्रदर्शित करता है।

एप्पल ने बयान में कहा कि एटीटी उपयोगकर्ताओं को ‘‘ आवश्यक, स्पष्ट और आसानी से समझने योग्य संकेत के माध्यम से अधिक गोपनीयता नियंत्रण प्रदान करता है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘ यह संकेत एप्पल सहित सभी डेवलपर के लिए सुसंगत है। हमें दुनियाभर के उपभोक्ताओं, गोपनीयता अधिवक्ताओं तथा डेटा संरक्षण अधिकारियों से इस सुविधा के लिए मजबूत समर्थन मिला है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ हालांकि, हम आज के निर्णय से निराश हैं, लेकिन फ्रांसीसी प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण (एफसीए) ने एटीटी में किसी विशेष परिवर्तन की आवश्यकता नहीं बताई है।’’

फ्रांस की संस्था ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि इस प्रणाली के कारण सहमति ‘विंडो’ का प्रसार हो गया है, जिससे तृतीय-पक्ष ऐप के उपयोगकर्ताओं के लिए आईओएस परिवेश में ‘नेविगेट’ करना अत्यधिक कठिन हो गया है।

इसने प्रणाली की निरपेक्षता पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसने सबसे छोटे प्रकाशकों को दंडित किया है, जो अपनी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए काफी हद तक तीसरे पक्ष के डेटा के संग्रह पर निर्भर हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)