देश की खबरें | होमगार्ड को ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में चार लोग हिरासत में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर,18 सितम्बर राजस्थान के दौसा जिले में बजरी खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गये खनन विभाग के दल में शामिल होमगार्ड को ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना मुंडावार थाना क्षेत्र के गढ़ हिम्मत सिंह गांव की है, जहां बृहस्पतिवार को शिकायत के आधार पर खनन विभाग का एक दल खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिये पहुंचा था।

यह भी पढ़े | Digvijay Singh Attack BJP Govt on Agriculture Reform Bills: दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-बीजेपी की मानसिकता किसान विरोधी.

उन्होंने बताया कि बजरी माफिया ने होमगार्ड भवानी सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुंडावर थानाधिकारी लाल सिंह ने बताया कि अवैध बजरी खनन गिरोह में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi on Agricultural Bills: पीएम मोदी बोले- देश का किसान देख रहा है, कौन लोग बिचौलियों के साथ खड़े हैं.

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।

बेनीवाल ने ट्वीट किया,‘‘हालात को देखते हुए लग रहा है कि सरकार अवैध बजरी खनन और खनन माफियाओं के आगे घुटने टेक चुकी है ! बजरी माफियाओं द्वारा सरकारी मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने,उन पर हमला करने व हत्या कर देने जैसे प्रकरणों के बावजूद सरकार की खामोशी जनता के सवालिया निशानों पर है !’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)