भिवानी, 16 जून भिवानी जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए।
सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस के कुल 137 मामले सामने आए हैं जिनमें 53 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 82 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
इस बीच जींद में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गयी।
यह भी पढ़े | मेड़ों पर चलकर आ रही नयी आर्थिक क्रांति.
ड्यूटी मजिस्ट्रेट धर्मबीर खर्ब के अनुसार शव का अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा जुलाना के श्मशानघाट में किया गया। अंतिम संस्कार करते समय पूरी सावधानी बरती गई और परिजनों को दूर रखा गया।
जिले में कोरोना वायरस की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY