कोरबा, 10 जून छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक निर्माणाधीन कुएं में जहरीली गैस की वजह से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई।
यह घटना राजधानी रायपुर से 200 किलोमीटर दूर स्थित हसौंद पुलिस थाना क्षेत्र के धमनी गांव में एक खेत में सुबह हुई।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, खेत के मालिक हेमंत रात्रे निर्माणाधीन कुएं को साफ करने गए थे और बेहोश हो गए। जब वह बाहर नहीं निकले तो खेत में मौजूद उनकी पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई और तीन स्थानीय लोग इसके बाद कुएं में गए।
इसके बाद जब चारों ही बाहर नहीं निकले तो महिला ने गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को सूनचा दी गई।
यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गूगल मैप्स में आया खास फीचर, जानिए इससे जुड़ी खास बातें.
अधिकारी ने बताया कि चारों पीड़ितों को बाद में बाहर निकाला गया और जाजपुर शहर के निकट एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्रथमष्टया प्रतीत होता है कि कुएं में जहरीली गैस इन लोगों की सांस के साथ अंदर चली गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY