मुंबई, 25 मार्च मुंबई पुलिस ने मास्क न लगाने पर शहर के करीब दो लाख लोगों से एक महीने से भी कम समय में जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूले हैं।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह जुर्माना 20 फरवरी से एकत्र किया जा रहा था।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने कहा, “शहर के विभिन्न स्थानों से मास्क न लगाए हुए पकड़े जाने पर करीब दो लाख लोगों से जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूल किए गए।”
उन्होंने कहा, “जुर्माने का 50 प्रतिशत बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जाएगा और बाकी राशि पुलिस कल्याण गतिविधियों के लिए दी जाएगी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY