देश की खबरें | महाराष्ट्र के जलगांव में चार बच्चों की हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई,16अक्टूबर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में अज्ञात व्यक्ति ने चार बच्चों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने चिराग पासवान की पार्टी LJP को बताया-वोटकटवा, कहा-NDA तीन चौथाई से होगी विजयी.

उन्होंने बताया कि रावेर तालुक के बोरखेड़ा शिवार गांव में एक खेत में बने मकान में बच्चे खून से लथपथ पाए गए।

अधिकारी ने बताया,‘‘घटना उस वक्त हुई बच्चों के माता पिता अपने बड़े बेटे के साथ किसी संबंधी की मृत्यु के बाद के कर्मकांड में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश गए थे।’’

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान के हिंदु कुश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया ,‘‘ खेत का मालिक सुबह जब खेतों पर गया तो उसने चारों भाई बहनों को खून से लथपथ पाया और इसकी सूचना तत्काल गांववालों को और पुलिस को दी।’’

उन्होंने बताया कि रावेर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संगीता (13),राहुल (11) अनिल (8) और ननी (6) के शव को कब्जे में मिला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

उन्होंने कहा,‘‘ बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है और उनके गले पर गहरे घाव हैं।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके कुछ लोगों से पूछताछ की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)