देश की खबरें | नोएडा में नियमों का उल्लंघन करने पर चार मामले दर्ज, आठ लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, छह अगस्त जनपद गौतम बुद्ध नगर में लागू धारा 144 तथा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया है। नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस ने चार मामले दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 तथा लॉकडाउन जारी है।

यह भी पढ़े | 12-Year-Old Girl Raped in Delhi: दिल्ली पुलिस ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए 4316 वाहनों की जांच की। इस दौरान 1,411 वाहनों का चालान काटा गया।

उन्होंने बताया कि 37 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने 1,34,100 रुपए जुर्माना वसूला है।

यह भी पढ़े | Sri Lanka Elections Results 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत की ओर अग्रसर श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे को दी बधाई.

उन्होंने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चार मामले दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

कुमार ने बताया कि पुलिस 200 स्थानों पर 24 घंटे बैरियर लगाकर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)