अलीबाग, सात जनवरी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर खलीलपुर में सीबीआई अधिकारी बनकर तीन इराकी नागरिकों को लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि यह घटना दिसंबर 2020 के अंतिम सप्ताह में हुई थी।
एक आरोपी को रायगढ़ जिले के उरन से गिरफ्तार किया गया था जबकि तीन अन्य को पुणे से पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि वे एक और व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि 26 दिसंबर को आरोपी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गये और इराकी यात्रियों के नाम के साइनबोर्ड थामे वहां खड़े हो गए। जब ये यात्री बाहर आए तो आरोपी उन्हें सीबीआई अधिकारी बनकर आरोपी अपने वाहन में ले गए।
एक्सप्रेस-वे पर खलीलपुर टोल बूथ से पहले आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन, 600 अमेरीकी डॉलर और पासपोर्ट छीन लिया।
उन्होंने पीड़ितों को कार से बाहर निकलने को कहा और उसके बाद मौके से भाग गए।
बाद में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रायगढ़ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY