देश की खबरें | दो नाबालिग लङकियों के अपहरण के मामले में चार गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीनगर, 20 जुलाई झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से दो दिन

पूर्व अपह्रत दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सोमवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया और इस घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | चेन्नई में डॉक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इन दो नाबालिग बहनों का गत शुक्रवार की शाम बहला फुसला कर अपराधियों द्वारा उनका अपहरण कर लिया गया था। दोनों की उम्र 14 और 16 वर्ष है ।

उन्होंने बताया कि उन दोनों में से एक को शादी करने के नाम पर बहला फुसला

यह भी पढ़े | चीन और पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश, जुलाई के अंत तक भारत पहुंचेगा विध्वंसक फाइटर प्लेन राफेल.

कर गांव से ले जाया गया था और दूसरी बहन का भी बाद में अपहरण कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पलामू

चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया है।

गुप्ता ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संतोष कुमार, डब्ल्यू अंसारी, मुमताज अंसारी और नसीम अंसारी के रूप में की है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी बालिग हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)