विदेश की खबरें | मेक्सिको के पूर्व रक्षा मंत्री मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में लॉस एंजिलिस में गिरफ्तार

अमेरिकी और मेक्सिको के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पूर्व रक्षा मंत्री की गिरफ्तारी की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया कि सीनफ्यूगोस को मादक पदार्थों की तस्करी और धन शोधन के आरोपों में अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन निदेशालय (डीईए) के वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के प्लेन का कर्मचारी पाया गया कोरोना संक्रमित.

वहीं डीईए ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में कुछ भी बताते से इनकार किया।

मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकांउट से ट्वीट करके बताया कि अमेरिकी राजनयिक क्रिस्टोफर लानडाउ ने उन्हें सीनफ्यूगोस की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

जनरल ने 2012 से 2018 के बीच राष्ट्रपति एनरिक पेटा नीटो के शासनकाल में रक्षा मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं।

सीनफ्यूगोस की उम्र अब 72 वर्ष है और वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)