देश की खबरें | पूर्व कर्नाटक मंत्री एच डी रेवन्ना कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 28 अगस्त कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जद(एस) के नेता एच डी रेवन्ना कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं औऱ उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: क्लैट परीक्षा 2020 एक बार फिर हुई स्थगित, 7 नहीं अब 28 सितंबर को होगा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल.

उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने एक ट्वीट में कहा, ‘ ‘एच डी रेवन्ना कोरोना वायरस से संक्रमित। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ हो जाएं और दोबारा लोगों की सेवा करने के लिए आएं।’’

जद(एस) सूत्रों के अनुसार उनकी सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी पहले संक्रमित हुए थे। और इसके बाद वह जांच के लिए गए लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोविड केंद्र का किया उद्घाटन: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के बेटे में भी लक्षण दिखे थे और जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके तीन मंत्रियों समेत कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कई अन्य नेता भी संक्रमित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)