यमुनानगर (हरियाणा), चार मई वन विभाग की एक टीम पर तीन लकड़ी तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें विभाग के अधिकारी बाल-बाल बच गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार रात यमुनानगर जिले के प्रतापनगर के पास कलेसर वन रेंज में हुई।
वन विभाग के निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया, "तस्कर रात में वन क्षेत्र में खैर के पेड़ काट रहे थे। जब हम मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हम पर गोलियां चला दीं। हम बाल-बाल बच गए और उनका पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।"
कुमार ने बताया कि टीम ने घटनास्थल से गोली का खोखा, खैर की लकड़ी के टुकड़े और आरी के ब्लेड बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतापनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
वन रक्षक रोशन लाल ने बताया कि तस्करों द्वारा खैर के पेड़ काटने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब अधिकारियों ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
लाल ने कहा, "हमने उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे।"
पुलिस टीम ने रविवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और खैर की लकड़ी के टुकड़े, गोली का खोखा और चप्पलें बरामद कीं।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY