विदेश की खबरें | अमेरिका में चार दिन में पहली बार कोविड-19 के नए मामले 50,000 से कम रहे

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के 45,300 नए मामले सामने आए। इससे पहले, तीन दिन तक प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पचास हजार से अधिक थी और एक दिन तो 54,500 नए मामले सामने आए थे।

हालांकि यह जरूरी नहीं कि शनिवार को नए मामलों की संख्या में कमी आने का मतलब यह है कि अमेरिका में हालात सुधर रहे हैं। इसकी वजह यह भी हो सकती है कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन कम मामले दर्ज हुए हों।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: विश्वभर में कोरोना महामारी के मामले हुए 1.11 करोड़ के पार, संक्रमितों का आकंडा 5.28 लाख से अधिक.

विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में कोविड-19 के सर्वाधिक 28 लाख मामले अमेरिका में हैं। संक्रमण के कारण देश में करीब 1,30,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक मृतक संख्या इससे कहीं अधिक होगी। इसकी वजह यह है कि कई मामलों में तो जांच से पहले ही लोगों की मौत हो गई और मामूली संक्रमण के मामले तो दर्ज ही नहीं किए गए।

यह भी पढ़े | नेपाल में कई चीनी कंपनियां विकास के काम में जुटीं, दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान जारी.

अमेरिका में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 जून तक यहां प्रतिदिन संक्रमण के 20,000 तक नए मामले सामने आ रहे थे।

विशेषज्ञों की चेतावनी को नजरंदाज करते हुए ट्रंप ने शुक्रवार को साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में भाषण दिया और शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वाशिंगटन के नेशनल मॉल में आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)