एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और आठ जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर दो लाख से अधिक है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी, 23 जून असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और आठ जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर दो लाख से अधिक है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, बाजली, बारपेटा, कछार, दरांग, गोलपाड़ा, कामरूप, करीमगंज और नलबाड़ी जिलों में 2,07,500 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित है जहां 1.1 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, इसके बाद कछार में लगभग 52,500 और दरांग में लगभग 30,000 लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं।

शनिवार तक राज्य के 11 जिलों में 2.6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

इस वर्ष बाढ़ भूस्खलन और तूफान में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 39 है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बाढ़ से निपटने और कृषि, सिंचाई एवं पर्यटन को विकसित करने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को मोड़ने के लिए पूर्वोत्तर में कम से कम 50 बड़े तालाब बनाए जाने चाहिए।

शाह ने मानसून के दौरान बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाढ़ और जल प्रबंधन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा उपलब्ध कराए गए उपग्रह चित्रों के अधिकतम इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).