देश की खबरें | बाढ़: महाराष्ट्र के मंत्री ने 22 लोगों की जान बचाने वाले पालघर के पुलिसकर्मियों की सराहना की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह अगस्त महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ में फंसे 22 लोगों की जान बचाने के लिए पालघर पुलिस की प्रशंसा की।

पालघर पुलिस द्वारा बुधवार को बचाए गए लोगों में एक पांच साल की बच्ची भी थी, जो चार घंटे से अधिक समय तक पेड़ के सहारे किसी तरह बची रही।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: कश्मीर के बीजेपी नेताओं में आतंकियों का खौफ, 24 घंटे में चार नेताओं ने पार्टी से तोड़ा नाता.

देशमुख ने ट्वीट कर कहा ' पालघर पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे और उनके सहयोगियों ने भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसे 22 लोगों की जान बचाई।'

उन्होंने कहा, 'कई स्थानों पर बाधाओं को हटाकर यातायात को भी सुव्यवस्थित किया। पालघर पुलिस द्वारा दिखाई गई मुस्तैदी पर मुझे गर्व है।'

यह भी पढ़े | हैदराबाद: TRS विधायक एस रामलिंगा रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अन्य ट्वीट में, मंत्री ने पांच साल की बच्ची को बचाने के लिए जिले के सहायक पुलिस निरीक्षक सिद्धव जयभाये और अन्य की सराहना की। घर में पानी घुसने के बाद वह बच्ची लगभग चार घंटो तक पेड़ से चिपकी रही।

उन्होंने ट्वीट किया, 'वह पानी से घिरे एक पेड़ पर फंस गई थी। ममता और पालघर पुलिस ने जो साहस दिखाया है वह सराहनीय है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)