देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में वायरस संक्रमण के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 102 हुयी
जियो

मथुरा, आठ जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आये हैं, इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल संख्या 102 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम मिली रिपोर्ट के मुताबिक तीन व्यक्ति छाता नगर पंचायत से संबंधित हैं। इसलिए छाता नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा उन्हें पृथक—वास में भेजा जा रहा है ।

यह भी पढ़े | शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 600 से ऊपर और निफ्टी में 180 अंकों की बढ़त दर्ज.

इनके अलावा एक युवक वृन्दावन क्षेत्र का है जबकि एक अन्य नरी गांव का रहने वाला फार्मासिस्ट है जो हाल ही में हरिद्वार से लौटा है। इससे पूर्व वनखण्डी क्षेत्र में संक्रमित मिले युवक की गिनती मथुरा के केसों में ही की जा रही है ।

उन्होंने बताया, "कोरोना संक्रमित वरिष्ठ अधिवक्ता के संपर्क में आए सात अधिवक्ताओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राया में बीमार व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात आई कोरोना संक्रमण की पॉजीटिव रिपोर्ट के बाद उसकी शवयात्रा में शामिल हुए सभी व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। इन सबकों पृथक—वास में भेजा जायेगा।"

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: अस्पताल में घुसकर मरीज को मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार.

राया नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने बताया, "मृतक के घर से 250 मीटर का एरिया सील कर दिया गया है। यदि कोई और भी मरीज मिला तो यह दायरा बढ़ाकर 400 मीटर कर दिया जाएगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)