नयी दिल्ली, 28 अगस्त विस्तार एयरलाइन ने अपनी पहली लंबी दूरी की सीधी उड़ान शुक्रवार को दिल्ली से लंदन के बीच संचालित की। कंपनी ने यह उड़ान हाल में अपने बेड़े में शामिल बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर से की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह उड़ान 28 अगस्त से 24 अक्टूबर के बीच सप्ताह में तीन बार होगी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
कोविड-19 संकट के चलते भारत और ब्रिटेन के बीच एक विशेष उड़ान समझौता हुआ है। विस्तार की यह उड़ान उसी समझौते के अनुरूप है।
दिल्ली से यह उड़ान बृहस्पतिवार देर रात दो बजकर 15 मिनट पर रवाना हुई और लंदन के स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को सवेरे छह बजकर 55 मिनट पर वहां पहुंची।
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
कंपनी के बेड़े में 43 विमान हैं जिसमें 34 एयरबस ए320, एक एयरबस ए321नियो, छह बोइंग 737-800एनजी और दो बोइंग 787-9 ड्री्मलाइनर शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY