गोवा से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर रवाना हुई
रेलवे उन प्रवासियों के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है जो कोविड-19 लॉकडाउन के चलते देश के बड़े शहरों फंस गये हैं।
पणजी, आठ मई गोवा से शुक्रवार को पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के लिए रवाना हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रेलवे उन प्रवासियों के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है जो कोविड-19 लॉकडाउन के चलते देश के बड़े शहरों फंस गये हैं।
अंतरराज्यीय प्रवासी इकाई के प्रभारी अधिकारी कुणाल ने (अपना उपनाम छुपाते हुए) कहा, ‘‘ करीब ग्यारह बजे 1200 प्रवासियों को लेकर एक श्रमिक स्पेशन ट्रेन थिविम से रवाना हुई।’’
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन शनिवार सुबह को ग्वालियर पहुंचेंगी।
उन्होंने बताया कि गोवा के अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ तालमेल कायम किया कि इन यात्रियों की आगे की यात्रा का सही सही इंतजाम हो।
कुणाल ने बताया कि जिलाधिकारियों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड ने इन प्रवासियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले राज्य में जगह जगह बिखरे इन मजदूरों को उत्तरी और दक्षिणी गोवा के दो स्टेडियमों में इकट्ठा किया गया और फिर उसे बसों से थिविम स्टेशन लाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

