देश की खबरें | कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

कोलकाता, आठ मार्च कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार की शाम एक बहुमंजिला इमारत की 13 वीं मंजिल पर आग लग गयी । इस इमारत में रेलवे के कार्यालय हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिये मौके पर 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया ।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की यह घटना शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुयी। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पूर्व रेलवे के प्रवक्ता कमल देव दास ने बताया कि न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग में आग लगी। इसमें पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे का जोनल कार्यालय है और भूतल पर एक कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग केंद्र है।

पुलिस ने बताया कि आग बुझाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये स्ट्रैंड रोड पर यातायात को रोक दिया गया ।

उन्होंने बताया, ‘‘हमलोग आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं, हमने इमारत को खाली करा लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)