देश की खबरें | दिल्ली में पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जियो

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली पुलिस ने भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार की शिकायत पर शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ कथित तौर पर ‘‘सार्वजनिक गड़बड़ी पैदा करने वाले बयान देने’’ के लिए प्राथमिकी दर्ज की।

अपराध शाखा को दी गई शिकायत में कुमार ने दुआ पर आरोप लगाया कि वह यूट्यूब पर ‘‘द विनोद दुआ शो’’ के माध्यम से ‘‘फर्जी सूचनाएं फैला’’ रहे हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना के 502 नए मरीज, कुल संक्रमित 9733, अब तक 257 मौतें: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दुआ ने कहा, ‘‘पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। इस समय मैं इस पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता।’’

कुमार ने दुआ पर दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान ‘‘गलत रिपोर्टिंग’’ करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि दुआ ने कहा था, ‘‘केंद्र सरकार ने हिंसा को रोकने के लिए कुछ नहीं किया।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

कुमार ने यह भी आरोप लगाए कि दुआ ने प्रधानमंत्री को ‘‘कागजी शेर’’ बताया था।

पुलिस ने कहा कि भादंसं की धारा 290, 505 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)