पटना, 22 जुलाई बिहार के बक्सर जिला के बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक शंभूनाथ यादव सहित 20 से अधिक लोग के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
रामदास राय के डेरा चौकी के प्रभारी विष्णुदेव कुमार ने बुधवार को बताया, ‘‘स्थानीय अधिकारियों की पूर्वानुमति के बिना भीड़ इकठ्ठी होने की जानकारी मिलने पर सोमवार को विधायक सहित 20 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।’’
उन्होंने कहा कि जांच जारी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस महामारी के बढते प्रकोप के मद्देनजर 15 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है।
यह भी पढ़े | सेक्स रैकेट मामले में दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनू पंजाबन को सुनाई 24 साल की सजा.
विधायन ने पिछले रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में आयोजित क्रिकेट मैच का कथित रूप से उद्घाटन किया और सभी के साथ खेले।
विधायक का क्रिकेट खेलता हुआ वीडिया फिलहाल वायरल है।
हाल में कई वरिष्ठ नेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें राज्य मंत्रिमंडल के दो सदस्य और बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति शामिल हैं।
वहीं कोविड-19 के एक एमएलसी की कल शाम मौत भी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY