विदेश की खबरें | बच्चों के कोविड-19 से ‘‘लगभग सुरक्षित’’ होने का दावा करने वाली ट्रम्प की पोस्ट फेसबुक ने हटाई

ह्यूस्टन, छह अगस्त सोशल मीडिया मंच फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की वह पोस्ट हटा दी है, जिसमें बच्चों के कोविड-19 से ‘‘लगभग सुरक्षित’’ होने का दावा किया गया था।

फेसबुक ने कहा कि यह कोरोना वायरस को लेकर गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ उसकी नीति का उल्लंघन है। सोशल मीडिया मंच ने पहली बार ट्रम्प की कोई पोस्ट अपने मंच से हटाई है।

यह भी पढ़े | Liquor Ban For COVID-19: कोरोना संकट के बीच बोत्सवाना ने शराब को पूरी तरह से किया बैन, कहा- प्रोटोकॉल के पालन में पड़ रही थी बाधा.

ट्रम्प के प्रचार अभियान दल ने बुधवार को ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ को दिए ट्रम्प के एक साक्षात्कार का क्लिप (वीडियो) साझा किया था।

वीडियो में अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि बच्चे कोविड-19 से ‘‘लगभग सुरक्षित’’ हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिका के साथ भारत की सामरिक साझेदारी आने वाले दौर में महत्वपूर्ण होगी : तरणजीत सिंहसंधू.

फेसबुक नीति के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘वीडिया में गलत दावा किया गया है कि लोगों का एक समूह कोविड-19 से सुरक्षित है। यह कोविड-19 को लेकर गलत सूचना फैलाने की हमारी नीति का उल्लंघन है।’’

उस पोस्ट पर अब लिखा आ रहा है ‘‘यह पोस्ट अब मौजूद नहीं है।’’

फेसबुक ने पहली बार ट्रम्प की कोई पोस्ट हटाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)