जरुरी जानकारी | इटर्नल के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने डीएलएफ से 52.3 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने गुरुग्राम में डीएलएफ की एक लक्जरी परियोजना में 52.3 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली जैपकी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने गुरुग्राम में डीएलएफ की एक लक्जरी परियोजना में 52.3 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली जैपकी ने यह जानकारी दी।
खाने का ऑनलाइन ऑर्डर और डिलिवरी करने वाली इटर्नल के सह-संस्थापक गोयल ने अगस्त, 2022 में डीएलएफ लि. से ‘डीएलएफ कैमेलियास’ परियोजना में यह अपार्टमेंट खरीदा था।
पंजीकरण दस्तावेज देखने और उसकी समीक्षा करने वाली जैपकी के अनुसार, इस संपत्ति का पंजीकरण इसी साल मार्च में हुआ है।
जैपकी ने बताया कि गोयल ने डीएलएफ फेज-पांच स्थित ‘डीएलएफ कैमेलियास’ परियोजना में 10,813 वर्ग फुट सुपर बिल्ट-अप एरिया वाला एक अपार्टमेंट 52.3 करोड़ रुपये में खरीदा है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस संपत्ति की कीमत अब 125 करोड़ रुपये से 150 करोड़ रुपये के बीच है।
गुरुग्राम में, पिछले तीन वर्षों में आवास की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

