देश की खबरें | तरल नाइट्रोजन टैंक में विस्फोट के कारण इमारत का एक हिस्सा ढहा, एक महिला घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 18 सितम्बर मध्य मुम्बई के वर्ली इलाके में शुक्रवार सुबह प्रयोगशाला में रखे एक तरल नाइट्रोजन टैंक में विस्फोट के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से 30 वर्षीय एक महिला घायल हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना मध्य मुम्बई के वर्ली इलाके में ‘सेन्चुरी’ इमारत में सुबह करीब नौ बजे हुई।

यह भी पढ़े | MP Assembly Bye-Polls: BJP को लगा बड़ा झटका, सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू कांग्रेस में शामिल.

अधिकारी ने बताया कि इमारत में बनी प्रयोगशाला में टैंक में अचानक विस्फोट हो गया। टैंक में 250 लीटर क्षमता वाला था।

उन्होंने बताया कि विस्फोट की वजह से इमारत का एक हिस्सा ढह गया और सुचित रश्मी नाम की एक महिला हादसे में घायल हो गई। महिला के सिर और पैर में चोट आई, लेकिन उन्होंने उसे मामूली बताते हुए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े | Tejashwi Yadav on Agriculture Reform Bills: तेजस्वी यादव बोले-एनडीए सरकार किसान-गरीब विरोधी, किसानों को होगा नुकसान.

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग का दल और पुलिस कर्मी मौके मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)