MP Assembly Bye-Polls: BJP को लगा बड़ा झटका, सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू कांग्रेस में शामिल
मध्य प्रदेश में दल-बदल का दौर जारी है. सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली.
मध्य प्रदेश में दल-बदल का दौर जारी है. सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू (Parul Sahu) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. कमल नाथ के श्यामला हिल्स स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पारुल साहू ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
पारुल ने वर्ष 2013 में सुरखी से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी. पारुल के पिता संतोष साहू कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पारुल के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि यह उनकी घर वापसी है. पारुल के पिता कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं, उनके चाचा कांग्रेस के पदाधिकारी हैं. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi Attacks Modi on COVID-19: राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा-कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख्याली पुलाव पकाए
बीजेपी की पूर्व विधायक पारुल साहू जी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। pic.twitter.com/bSesWjwE4r
— MP Congress (@INCMP) September 18, 2020
ज्ञात हो कि सुरखी से विधायक रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और यहां से भाजपा के संभावित उम्मीदवार है. वहीं पारुल साहू उप-चुनाव में सुरखी से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

