एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ईपीएल : मैनचेस्टर युनाइटेड की अप्रत्याशित हार , चेलसी ने ड्रॉ खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही नंबर वन पर वापसी का उसका इंतजार लंबा हो गया । वहीं मैनचेस्टर सिटी शीर्ष पर पहुंच गई जिसने पिछले सातों मैच जीते हैं ।

खेल की खबरें | ईपीएल : मैनचेस्टर युनाइटेड की अप्रत्याशित हार , चेलसी ने ड्रॉ खेला

इसके साथ ही नंबर वन पर वापसी का उसका इंतजार लंबा हो गया । वहीं मैनचेस्टर सिटी शीर्ष पर पहुंच गई जिसने पिछले सातों मैच जीते हैं ।

मैनचेस्टर के डिफेंस की गलतियों का फायदा उठाकर शेफील्ड के ओलिवर बुर्के ने 74वें मिनट में विजयी गोल दागा । इससे पहले कीन ब्रायन के 23वें मिनट में किये गए गोल के बाद हैरी मागिरे ने 64वें मिनट में हेडर पर गोल करके मैनचेस्टर को बराबरी दिलाई थी ।

वहीं थॉमस टशेल के बतौर कोच पहले मैच में चेलसी ने वोल्व्स से गोलरहित ड्रॉ खेला । बर्नले ने एक अन्य मैच में एश्टोन विला को 3 . 2 से हराया ।

तीसरे स्थान पर काबिल लीसेस्टर ने एवर्टन से 1 . 1 से ड्रॉ खेला जबकि ब्राइटन और फुलहम का मैच भी गोलरहित ड्रॉ रहा ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).